Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

म्यांमार में 71 घंटे में तीसरी बार भूकंप, कोलकाता में भी कांपी धरती; दहशत में घरों से बाहर आए लोग

कोलकाता के अलावा पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए. EMSC के डेटा के मुताबिक, भूकंप म्यांमार के अकयाब से 70 मील पूरब में आया है.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 3, 2026 22:09
पिछले 71 घंटों में म्यांमार में यह तीसरा भूकंप है.

म्यांमार में मंगलवार को 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का असर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में भी हुआ. कोलकाता के अलावा पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए. भूकंप का सेंटर सेंट्रल म्यांमार में येनांगयांग से करीब 95 किलोमीटर पश्चिम में बताया जा रहा है.

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था. पिछले 71 घंटों में म्यांमार में यह तीसरा भूकंप है. अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है.

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में रात करीब 9:05 बजे जमीन करीब 10-15 सेकंड तक हिली. दहशत के चलते कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, कोलकाता में किसी के घायल होने या नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है.

म्यांमार भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है. यह भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है, जो लगातार टकराती रहती हैं. यहां पहले भी तेज़ भूकंप आ चुके हैं. मार्च 2025 में, इतनी ही गहराई पर 7.7 तीव्रता के भूकंप ने सेंट्रल म्यांमार में बहुत तबाही मचाई थी. इसके झटके थाईलैंड और चीन समेत पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए थे.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 03, 2026 09:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.