Donald Trump News: अमेरिकी चुनाव में हिंदुत्व का मुद्दा गरमा गया है। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी हिंदुओं के हितों की रक्षा का संकल्प लिया है। और उन्हें धर्म विरोधी एजेंडा चलाने वाले कट्टरपंथी लेफ्ट से बचाने की बात कही है। इसके साथ ही ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने का भी वादा किया है। ट्रंप ने एक बार फिर से पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले की आलोचना भी की। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के ढाका छोड़ने के बाद से भारत के पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हमले की खबरें आ रही हैं। ट्रंप ने एक्स पर लिखा कि बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले की कड़ी निंदा करता हूं। बांग्लादेश में स्थिति कंट्रोल के बाहर है।
ये भी पढ़ेंः ‘नेतन्याहू के बेडरूम तक पहुंच सकते हैं हमारे ड्रोन…’, हिजबुल्लाह की इजराइल को धमकी
बता दें कि शेख हसीना ने 5 अगस्त को ढाका छोड़ दिया था और मिलिट्री एयरक्राफ्ट के जरिए दिल्ली पहुंची थीं। बांग्लादेश में अभी एक अंतरिम सरकार है और इसका नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस कर रहे हैं। युनूस को अंतरिम सरकार का हेड बनाने की मांग उन प्रदर्शनकारी छात्रों ने की थी, जिन्होंने नौकरियों में आरक्षण को लेकर हसीना सरकार के खिलाफ सड़कों पर विरोध का झंडा बुलंद किया था।
कमला हैरिस और बाइडन ने हिंदुओं को इग्नोर किया
ट्रंप ने अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों ने वैश्विक स्तर पर और अमेरिका में हिंदुओं के हितों को इग्नोर किया। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने कहा कि कमला और बाइडन ने दुनिया भर में और अमेरिका में हिंदुओं के हितों की अनदेखी की है। इजरायल से लेकर यूक्रेन तक और अमेरिका की दक्षिणी सीमा तक… जो बाइडन और कमला हैरिस डिजास्टर साबित हुए हैं। ट्रंप ने फिर से अमेरिका को ग्रेट बनाने की बात की और कहा कि ताकत के साथ फिर से शांति स्थापित करेंगे।
बाइडन और हैरिस सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस ज्यादा टैक्स और कंट्रोल के साथ आपके छोटे बिजनेस को बर्बाद कर देगी। जबकि इसके उलट मैंने टैक्स में कटौती की, रेगुलेशन को कम किया और अमेरिकी एनर्जी को मुक्त करते हुए इतिहास की सबसे महान अर्थव्यवस्था का निर्माण किया। हम ऐसा फिर करेंगे। और अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।
दिवाली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ट्रंप ने कहा कि सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। रोशनी का यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत की ओर ले जाए।
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 hr agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
15 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
16 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
20 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
21 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines