हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डोनाल्ड ट्रंप को डॉक्टरों की चेतावनी, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच US प्रेसिडेंट की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट

Donald Trump Health Card: मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना रुटीन हेल्थ चेकअप कराया है, जिसकी रिपोर्ट्स ठीक हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें एक चेतावनी दी है।

विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप अब ईरान की किल लिस्ट में टॉप पर हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हेल्थ रिपोर्ट आई है। मिडिल ईस्ट की जंग और ईरान से शांति वार्ता के बीच ट्रंप का हेल्थ चेकअप हुआ है, जिसकी रिपोर्ट्स बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें उनकी उम्र से करीब 14 साल छोटा और स्वस्थ करार दिया गया है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी देते हुए एक सलाह भी दी है। ट्रंप का हेल्थ कार्ड बीते दिन जारी किया गया। व्हाइट हाउस की उनकी 4 पेज की मेडिकल रिपोर्ट जारी करके उनकी हेल्थ को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया।

दिल एक मिनट में 73 बार धड़कता

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने 80 साल के होने वाले डोनाल्ड ट्रंप के फेफड़े और नर्व सिस्टम पूरी तरह ठीक है। दोनों अंग काफी मजबूत स्थिति में हैं। वे फिजिकली पूरी तरह फिट हैं और तीसरी बार अमेरिका का नेतृत्व संभालने में भी सक्षम हैं। उनका दिल एक मिनट में करीब 73 बार धड़क रहा है। राष्ट्रपति होने के कारण बिजी शेड्यूल, लगातार भागदौड़, विदेश यात्राओं और पानी में बदलाव होने के बावजूद उनके दिल का सामान्य रहना एक अच्छा संकेत है।

डॉक्टरों की वजन कम करने की सलाह

अमेरिकी नेवी कैप्टन सीन बारबाबेला के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, लेकिन उनको वजन कम करने की सलाह और चेतावनी डॉक्टरों ने दी है। इस समय उनका वजन 108 किलो है, जबकि साल 2025 में हुई जांच के समय उनका वजन 102 किलो था, यानी उनका वजन करीब 6 किलो बए़ गया है। वे कोलेस्टॉल को कंट्रोल करने की दवाई भी ले रहे हैं। वहीं खून को पतला करने और नसों में खून के बहाव को नॉर्मल बनाए रखने की दवाई भी ले रहे हैं।

विज्ञापन

एलर्जी के कारण हाथों और पैरों में सूजन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर भी अपनी हेल्थ को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। अकसर लोग उनके हाथों और पैरों पर निशान देकर सूजन का शक जताते हैं। लेकिन ऐसा बार-बार अलग-अलग लोगों से हाथ मिलाने के कारण होने वाली एलर्जी से होता है। इसे एस्पिरिन थेरेपी का दुष्प्रभाव कह सकते हैं। वे क्रोनिक वीनस इनसफिशिएंसी से पीड़ित हैं, जिससे उनके पैरों में खून जमा हो जाता है। इसलिए उनके पैरों में सूजन आ जाती है, लेकिय यह कोई खतरनाक समस्या नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola