Cyclone Sitrang: 'सितरंग' तूफान से बांग्लादेश में 3 लोगों की मौत, 2 लाख से अधिक को राहत केंद्रों में पहुंचाया

Cyclone Sitrang

Cyclone Sitrang: सितरंग तूफान से बांग्लादेश में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 2.19 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश के भोला और नरेल जिलों में सितरंग तूफान के चलते एक पेड़ गिर गया जिसके नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई।

दौलतपुर उपजिला के कार्यकारी अधिकारी तौहिदुल इस्लाम ने कहा कि यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और तूफान में तीन अन्य घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान बीबी खदीजा (80) के रूप में की गई है। वह दौलतखान नगर पालिका की रहने वाली थी।

चारफासन के अनो अल नॉनन ने कहा कि एक पेड़ की चपेट में आने के बाद आलम स्वर्णाकर नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। आलम इवाजपुर क्षेत्र के निवासी था।

दक्षिणी-पश्चिमी नरेल जिले के लोहागरा में तीसरी महिला की मौत हुई। लोहगरा पुलिस स्टेशन ओसी नसीरुद्दीन ने कहा कि यह घटना सोमवार दोपहर को उपजीला परिषद स्क्वायर में हुई। मृतक मोरजिना बेगम (40) बगरहट सदर के अर्जनबहार गांव की रहने वाली थी।

बांग्लादेश आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद मोनिरुज़मैन ने बताया कि बांग्लादेशी अधिकारियों ने 6,925 केंद्रों को तैयार रखा है। उन्होंने बताया कि करीब 2 लाख 19 हजार 990 लोगों को सोमवार को शाम 5 बजे तक राहत केंद्रों में ले जाया गया है।

इस बीच अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि साइक्लोनिक के उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है। तूफान के आज टिंकोना द्वीप और सैंडविप के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ