---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला, हथियार डिपो किया तबाह

रूस पर यूक्रेन ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन ने रूस के हथियार डिपो को निशाना बनाया है। इसके साथ सेना उप प्रमुख की मौत के साथ दस अन्य सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

---विज्ञापन---

यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में बड़ा हमला किया है। इस हमले में रूस के हथियार डिपो को निशाना बनाया गया था और उसे तबाह कर दिया गया है। इसके साथ ही रूस के कुर्स्क क्षेत्र में रूसी नौसेना के उप प्रमुख अधिकारी की हत्या कर दी गई है। मरने वाले अधिकारी का नाम मेजर जनरल मिखाइल गुडकोव है।

मेजर जनरल मिखाइल गुडकोव ने यूक्रेन के खिलाफ लड़ने वाली सेना का नेतृत्व किया था। इसके साथ ही 10 अन्य सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है।

---विज्ञापन---

बता दें कि साल 2022 में जब दोनों देशों के विवाद बढ़ गया था तब यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियानों में शामिल रहे मिखाइल गुडकोव शामिल थे, वह इस अभियान में शामिल रहने वाले रूस के बड़े और उच्च रैंक के अधिकारी थे। रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर ओलेग कोझेम्याको ने मिखाइल गुडकोव के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त उनकी हत्या हुई, वह अपना कर्तव्य निभा रहे थे।

---विज्ञापन---

अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन ने ड्रोन के सहारे मंगलवार को रूस के इज़ेव्स्क शहर पर हमला किया था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए थे। बताया गया तीन साल की लड़ाई के दौरान रूस के अंदर घुसकर किया गया बड़ा हमला था।

इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान-इजराइल संघर्ष और यूक्रेन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत की। बताया जा रहा है कि यह बातचीत करीब दो घंटे तक चली थी। दोनों नेताओं के बीच सितंबर 2022 के बाद से पहली ऐसी बातचीत थी।

---विज्ञापन---

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ऑफिस की तरफ से बताया कि यह कॉल दो घंटे तक चली और राष्ट्रपति ने  यूक्रेन में युद्धविराम और संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत शुरू करने का आह्वान किया। बताया गया कि मैक्रों ने पुतिन के साथ बातचीत से पहले और बाद में जेलेंस्की से भी बात की। इसके बाद मैक्रों ने इस बातचीत के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बात की।

First published on: Jul 03, 2025 03:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola