यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस को बड़ी सफलता, उत्तर कोरिया के 30 हजार सैनिक करेंगे मदद

Russia Ukraine War Update: यूक्रेन की खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार रूस की मदद के लिए उत्तर कोरिया ने अपने 30 हजार सैनिक युद्ध में उतारने का फैसला किया है। इससे पहले 11 हजार सैनिक पहले से उनकेे साथ जुड़े थे।

North Korea troops in Ukraine war

North Korea troops in Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर कोरिया ने रूस के समर्थन में 30 हजार सैनिकों को तैनात करने का फैसला लिया है। बता दें कि उत्तर कोरिया के 11000 सैनिक पहले से ही रूस के साथ मिलकर यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। बता दें कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के साथ हुई झड़प में अब तक 4000 कोरियाई सैनिक या तो घायल हुए हैं या मारे जा चुके हैं। इसी कारण से कोरिया से सैनिक संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसका खुलासा यूक्रेन की खुफिया रिपोर्ट में हुआ है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष को रुकवाने के लिए पहल कर चुके हैं। इसको लेकर रूस और यूक्रेन के बीच कई स्तर की मीटिंग भी हो चुकी है। इस दौरान युद्ध बंदियों को लेकर दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है। हालांकि दोनों देशों के बीच युद्धविराम को लेकर कोई बातचीत अभी सिरे नहीं पहुंच पाई है। वीडियो के जरिए समझें पूरा मामला…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ