Teenager died after having a sip of Coffee: क्या कॉफी पीने से किसी की मौत हो सकती है? अगर दूध से एलर्जी हो तो ऐसा हो सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी के कारण गाय के दूध से बनी कॉफी पीने से 13 साल की बच्ची की जान चली गई। जबकि उसका मां का दावा है कि उसने एलर्जी इस बारे में कॉफी देने वाली महिला कर्मचारी को बताया था।
कॉफी लेकर यहां गई थी बच्ची
दरअसल, ये मामला फरवरी 2023 में ईस्ट लंदन का है, यहां Hannah Jacobs अपनी मां के साथ नामी Costa Coffee में कॉफी लेने पहुंची। कोर्ट में Hannah की मां का ऐसा दावा है कि उन्होंने वहां मौजूद महिला कर्मचारी को ये बताया कि उनकी बेटी को सोया से बने दूध की कॉफी दें क्योंकि उसे डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है। Hannah की मां ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वहां से कॉफी ली और दोनों डेंटिस्ट के यहां चले गए।
ये भी पढ़ें: सिर्फ 15 मिनट में Breast Size बढ़ जाएगा; जानें क्या है नई टेक्नोलॉजी और इसके फायदे?
एक सिप कॉफी पीने से बिगड़ी तबीयत
अभी Hannah डॉक्टर के केबिन के बाहर बैठक कॉफी पी ही रही थी कि उसने बैचेनी होने की शिकायत की। मां को समझते देर न लगी कि कॉफी में कुछ गड़बड़ है। बच्ची को तुरंत एंटी एलर्जी इंजेक्शन दिया गया। लेकिन उसकी हालत नहीं सुधरी, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका की मां ने इस मामले में पुलिस को शिकायत की। इस बीच बच्ची डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
एलर्जी संबंधी ट्रेनिंग देने में बरती गई कोताही
अब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई में पता चला है कि जिस महिला कर्मचारी ने कॉफी दी उसे ग्राहकों को एलर्जी संबंधी ट्रेनिंग देने में कोताही बरती गई है। महिला कर्मचारी को उसकी रीजनल भाषा में ट्रेनिंग नहीं दी गई। ट्रेनिंग के दौरान कई शब्द जो उसे समझ नहीं आए वह उसने गूगल ट्रांसलेट करके समझे थे। इतना ही नहीं सीनियर को इस बारे में पता होते हुए भी उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: सेक्स वर्कर्स से किन कोड्स में डील करते ग्राहक? ऑटोबायोग्राफी में चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
12 mins agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
8 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
8 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
10 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
18 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
19 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
22 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
23 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
1 day agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines