Nail Fungal Infection : अगर आप पार्लर जाते हैं तो सावधान हो जाएं। चार साल के एक बच्चे की अंगुली काटनी पड़ी। पिता नेल फंगल इंफेक्शन के इलाज के लिए बेटे को फुट मसाज पार्लर ले गए। पार्लर वाले ने नाखून में एक क्रीम लगाई, जिससे अंगुली काली पड़ गई। इसके बाद जब घरवाले उसे लेकर डॉक्टर के पास ले गए तो बच्चे की अंगुली काटनी पड़ गई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
चीन में लिन नामक एक बच्चे को उसके बाएं हाथ के नाखून में पिछले साल जुलाई में फंगल इंफेक्शन हो गया था, जिसे लेकर घरवाले काफी परेशान थे। पिता ने इसका इलाज कराने का फैसला किया और बेटे को चीन के चोंगकिंग में स्थित एक फुट मसाज पार्लर ले गए। पार्लर वाले ने दावा किया कि उसके पास नेल रिमूवर क्रीम है, जिससे फंगल इंफेक्शन ठीक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : ‘खतरनाक’ समुद्री तूफान तबाही लाया; Milton फ्लोरिडा के तट से टकराया, जानें कैसे हैं हालात?
क्रीम लगाने से काली पड़ गई थी अंगुली
पार्लर वाले ने बच्चे के संक्रमित नाखून पर क्रीम लगाई और उसे इलास्टिक बैंडेज से बांध दिया। उन्होंने इस इलाज के लिए 86 अमेरिकी डॉलर (7,221.34 रुपये) का चार्ज किया। दो दिन बाद पिता ने बैंडेज खोलकर देखा तो उसके बेटे की अंगुली काली पड़ गई है। वह उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए लिन की अंगुली को काटना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : एक ‘खोपड़ी’ से इस राज्य में मचा बवाल, विदेश मंत्रालय तक पहुंची बात, 7500 किलोमीटर दूर हुआ एक्शन
कंज्यूमर काउंसिल ने ठोंका 19 लाख का हर्जाना
बेटे की अंगुली कटने के बाद पिता ने पार्लर वाले से 29,000 अमेरिकी डॉलर (24,35,160 रुपये) से अधिक मुआवजे की मांग की, जिसे पार्लर मालिक ने देने से मना कर दिया। इस पर पिता ने फरवरी में स्थानीय जिला उपभोक्ता परिषद को केस किया। परिषद ने पाया कि नेल रिमूमिंग क्रीम फंगल इंफेक्शन की दवा नहीं है। कंज्यूमर काउंसिल ने बच्चे की विकलांगता के लिए पार्लर वाले को जिम्मेदार ठहराते हुए 23,000 अमेरिकी डॉलर (19,31,357 रुपये) का जुर्माना ठोंका।
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
2 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
3 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
8 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
12 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
13 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
13 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
14 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
21 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines