Cash Reward Marrying Girl Under 25 Years: 25 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करने पर आपको नगद इनाम मिल सकता है। दरअसल, चीन की सरकार वहां की गिरती जन्म दर और युवाओं को शादी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ये पहल कर रही है।
चेंगशान काउंटी ने अपने ऑफिशियल वीचैट अकाउंट पर पिछले हफ्ते एक नोटिस पोस्ट किया था। इसमें कहा गया था कि 25 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करने पर कपल को 1000 युआन यानी 137 डॉलर का इनाम दिया जाएगा। पोस्ट में जिक्र किया गया था कि इसका उद्देश्य सही उम्र और समय में शादी करना और बच्चे पैदा करने को बढ़ावा देना है।
कैश के अलावा ये सब भी मिलेगा
चीन में गिरती जन्म दर पर चिंताओं के बीच सरकार की इस पहल में कैश के अलावा कई अन्य तरह के विशेष लाभ देने की बात भी कही गई है। इनमें कपल के नवजातों की देखभाल, उनकी शिक्षा और अन्य सब्सिडी शामिल हैं। बता दें कि पिछले कुछ दशकों से चीन में लगातार जन्म दर में गिरावट आई है, जो वहां के सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
इससे पहले भी जन्मदर बढ़ाने के लिए चीन की सरकार कई योजना ला चुकी है। इनमें नवविवाहित कपल को वित्तीय प्रोत्साहन, उनके बच्चों की देखभाल आदि शामिल है। बता दें कि चीन में शादी की न्यूनतम उम्र 22 साल (पुरुषों के लिए) और 20 साल (महिलाओं के लिए) है।
घटते जन्म दर का क्या है कारण?
चीन में घटते जन्मदर के कारणों के बारे में जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि यहां की युवा महिलाएं नवजातों की देखभाल में होने वाले खर्च, करियर में ग्रोथ की संभावना के कम होने के कारण मां नहीं बनना चाहती हैं। बता दें कि साल जून में जारी आधिकारिक आंकड़े जब सामने आया तो खुलासा हुआ कि पिछले साल यानी 2022 में चीन में शादी की दर 68 लाख के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई थी, जो 1986 के बाद से सबसे कम है। इससे पहले यानी 2021 में तो ये आठ लाख कम था।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
53 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines