हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बच्चे को चुप कराने के लिए मां ने किया ऐसा काम, दूध की बोतल गटकते ही आफत में आ गई जान

विज्ञापन
mother fills bottle with alcohol to stop her baby crying

California: एक बच्चा अपनी मां के हाथों में सुरक्षित रहता है। वह उसे प्यार, दुलार देकर बड़ा करती है और हर आफत से बचाती है, लेकिन एक मां ने ऐसा काम किया है जिसे जानकर दुनिया दंग है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक मां ने अपने डेढ़ माह के बच्चे को चुप कराने के लिए उसकी जान आफत में डाल दी।

दूध की बोतल में भर दी शराब 

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक मां ने कथित तौर पर अपने बच्चे को चुप कराने के लिए उसकी दूध की बोतल में शराब भर दी। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, ऑनेस्टी डे ला टोरे नाम की 37 वर्षीय महिला पर अपने बच्चे की जान को जोखिम में डालने का आरोप है। ये घटना संयुक्त राज्य अमेरिका में लॉस एंजिल्स से 55 मील पूर्व में रियाल्टो के पास शनिवार को करीब 12:45 बजे हुई।

अस्पताल में भर्ती कराया गया बच्चा 

डेढ़ साल के बच्चे की मां डे ला टोरे रियाल्टो के रास्ते गाड़ी चला रही थी। तभी उसका बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। रोते हुए बच्चे को चुप कराने के लिए उसकी मां ने गाड़ी रोकी और दूध की बोतल में शराब भर दी। इसे पीते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी मां को 60,000 डॉलर के मुचलके पर वेस्ट वैली डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola