Premium Fruit RubyGlo: अमेरिका में एक स्पेशल प्रोड्यूस स्टोर लिमिटेड एडिशन वाले अनानास की बिक्री कर रहा है। इसको लाल रंग के छिलके होने के चलते रूबीग्लो का नाम दिया गया है। जिसके लिए 395.99 डॉलर (लगभग 33073 रुपये) वसूले जा रहे हैं। ये अनानास आम लोगों को नहीं, प्रीमियम फल खरीदने वालों को ही दिया जा रहा है। हर आदमी अनानास के लिए 400 डॉलर (33408 रुपये) खर्च नहीं कर सकता। विशेष उत्पाद स्टोर का नाम मेलिसा प्रोड्यूस है, जो वर्नोन में स्थित है। आखिर ये फल इतना महंगा क्यों है?
इसकी चमक के पीछे क्या कारण हैं? बता दें कि रूबीग्लो अनानास काफी चमकीला होता है। इसका लाल छिलका और गूदा आम जैसा पीला होता है। डेल मांटे, जो यूएस के बड़े खाद्य विशेषज्ञ माने जाते हैं, को 15 साल इस फल को डेवलप करने के लिए शोध करनी पड़ी। इस फल को कोस्टा रिका में उगाया जाता है। बाहरी भाग लाल होने के कारण इसको दुर्लभ रत्न रूबी का नाम दिया गया है। इस साल की शुरुआत में इसे चीन से मंगवाकर बेचा गया था।
मई में शुरू हुई थी इस लाल फल की बिक्री
अमेरिकी रूबीग्लो मेलिसा प्रोड्यूस के पास मई में आया है। एक सप्ताह में ही इसकी बिक्री 395 डॉलर के पार हो गई है। फिर भी लोगों में इसकी खरीद को लेकर क्रेज है। यह फल बेहद मीठा होता है। अनानास को बेचने के लिए मार्केट में तब उतारा गया है, जब मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के कारण लोगों के पास पैसे का अभाव दिख रहा है। अमीर लोग ही इसे अधिक खरीद रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ऐवरेज जो लोग खरीद करते हैं, उसके बजाय इसके लिए 100 डॉलर (8354 रुपये) अधिक देने पड़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस बार 5 हजार और अगले साल 3 हजार अनानास बेचे जाने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें:Sex Abuse से लेकर Drug Use तक, Elon Musk के खिलाफ लगे 5 चौंकाने वाले आरोप
सीमित आपूर्ति के कारण ऐसा होगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि उपभोक्ता किसी खास चीज के मनमाफिक दाम देने को तैयार रहते हैं। चाहे बात खाने के शौकीनों की हो या ऑनलाइन खरीदारों की। मेलिसा प्रोड्यूस ने अपनी वेबसाइट पर रूबीग्लो को दुर्लभ रत्न और लग्जरी फल बताया है। 2020 में इस कंपनी ने पिंकग्लो अनानास लॉन्च किया था। जो अंदर से गुलाबी रंग का था। तब इसकी बिक्री 50 डॉलर (4177) रुपये थी। जो आज 8 डॉलर (668 रुपये) रह गई है। विशेषज्ञों के अनुसार पिंकग्लो को कॉकटेल पार्टियों में अच्छे से परोसा जा सकता है।
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
4 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
8 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
8 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
15 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
16 hrs agoLIVE: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
16 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
17 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines