Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Egypt से सामने आई बड़ी खबर, पुलिस हेडक्वार्टर में भीषण आग लगने से 38 लोग झुलसे; हेल्थ मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट

38 people got injured due to massive fire in Egypt police headquarters: मिस्र के शहर इस्माइलिया में एक पुलिस स्टेशन में भीषण आग लगने से दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। यहां पर आग लगने से कम से कम 38 लोग गंभीर रूप घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है […]

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Oct 2, 2023 12:57
Egypt से सामने आई बड़ी खबर, पुलिस हेडक्वार्टर में भीषण आग लगने से 38 लोग झुलसे; हेल्थ मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट

38 people got injured due to massive fire in Egypt police headquarters: मिस्र के शहर इस्माइलिया में एक पुलिस स्टेशन में भीषण आग लगने से दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। यहां पर आग लगने से कम से कम 38 लोग गंभीर रूप घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग लगभग सुबह 3 बजे लगी थी। इस हादसे में मिस्त्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पांच बजे करीब आग पर काबू पा लिया गया था।

हेल्थ मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट

मिस्त्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आग में कम से कम 38 लोग घायल हुए हैं। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय मीडिया ने बताया कि आग जीएमटी समयानुसार सुबह लगभग 3 बजे लगी थी। इसके बाद पांच बजे इस पर काबू पा लिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता होसाम अब्दुल-गफ्फार ने कहा कि घायलों में से 12 का इलाज घटनास्थल पर किया गया, जबकि अन्य 26 को अस्पताल ले जाया गया, और कई लोग धुएं में सांस लेने से पीड़ित थे।

---विज्ञापन---

आग  लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका

इसके साथ ही सात घायलों का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं, अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। एएनआई ने अरब न्यूज के हवाले से जानकारी दी कि मिस्र में घातक आग लगने की लगातार खबरें आ रही हैं क्योंकि कई इमारतें जर्जर हैं और उनका रख-रखाव ठीक से नहीं हो रहा है।

2022 और 2021 में भी लगी थी भीषण आग

आपको बता दें कि इस हादसे से पहले अगस्त 2022 में काहिरा के एक चर्च में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से 41 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 2021 में काहिरा की एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 02, 2023 12:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.