ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा एक्शन, 'भ्रामक' पोस्ट करने के आरोप में 19 भारतीयों के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई

Middle East War: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट हुईं, जो भ्रामक प्रतीत हुईं तो UAE सरकार ने एक्शन ले लिया। पोस्ट करने वाले कुल 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 19 भारतीय हैं। कानून के तहत इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Social Media Mislead Post

UAE ने कुल 35 लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है।

Mislead Social Media Post: मिडिल ईस्ट की जंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 भारतीयों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। मिडिल ईस्ट मे छिड़ी जंग को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में कानूनी कार्रवाई हुई है। 35 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 19 भारतीय हैं। UAE के कानून के तहत इन लोगों को कम से कम 1 साल की जेल की सजा हो सकती है। 100000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 दिन में 35 लोग गिरफ्तार किए गए

बता दें कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई 2 चरणों में की गई है। रविवार को अलग-अलग देशों के 25 लोगों की सूची बनाई गई, जिसमें 17 भारतीय भी शामिल हैं। इन 25 लोगों को अलग-अलग धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। शनिवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें 2 भारतीय शामिल थे। संयुक्त अरब अमीरात के अटॉर्नी-जनरल डॉ. हमाद सैफ अल शम्स ने मामले की पुष्टि की और कार्रवाई किए जाने के पीछे की वजह भी बताई।

3 कैटेगरी के तहत आरोप लगाए गए

UAE पुलिस ने आरोपियों को 3 कैटेगरी में बांटकर एक्शन लिया। जिसमें हमले से संबंधित ओरिजिनल वीडियो क्लिप पोस्ट करने वाले, AI वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाले और सैन्य आक्रामकता दिखाते हुए अभ्यास करने वाले देश का प्रचार करते वीडियो अपलोड करने वाले शामिल हैं। शनिवार को गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में 5 भारतीय, एक पाकिस्तानी, एक नेपाली, 2 फिलिपिनो और एक मिस्र निवासी शामिल है, जिन्होंने मिसाइलों के वीडियो पोस्ट किए।

विज्ञापन

अमेरिका पर UAE से हमले के आरोप

दूसरी कैटैगरी में 7 लोग गिरफ्तार किए गए थे, जिनमें 5 भारतीय और नेपाल-बांग्लादेश से एक-एक व्यक्ति था। तीसरी कैटेगरी के तहत 6 लोग गिरफ्तार हुए, जिनमें 5 भारतीय और एक पाकिस्तानी शामिल है। बता दें कि UAE समेत खाड़ी देशों में ईरान के हमले लगातार जारी हैं। ईरान ने बिना कोई सबूत दिए अमेरिका पर UAE की बंदरगाहों, गोदियों और गुप्त ठिकानों का इस्तेमाल करके खर्ग द्वीप पर हमले करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ