---विज्ञापन---

जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर, UAE से सुरक्षित निकला इंडियन ऑयल टैंकर ‘जग लाडकी’, 80800 टन तेल से भरा

Middle East War: होर्मुज स्ट्रेट से भारत के ऑयल टैंकर सुरक्षित क्रॉस हो रहे हैं। एक शिप हाल ही में भारत पहुंचा था और 3 शिप रास्ते में हैं, जो अगले 2-3 दिन में भारत पहुंच जाएंगे। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ जंग के कारण मिडिल ईस्ट में फैले तनाव के बीच यह भारत के लिए राहत भरी खबर है।

---विज्ञापन---

Indian Oil Tanker Update: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है। भारत का ऑयल टैंकर जग लाडकी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैरा ऑयल टर्मिनल से रवाना हो गया है और UAE को क्रॉस करके सुरक्षित भारत की ओर बढ़ रहा है। इस टैंकर में 80800 टन मुर्बन कच्चा तेल भरा है और यह टैंकर भारतीय समय के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे फुजैरा से रवाना हुआ था और 2-3 दिन में भारत पहुंच जाएगा।

पेट्रोल-डीजल नहीं, अब कच्चे तेल का ‘कचरा’ बना नया सिरदर्द, क्या है ‘फ्यूल ऑयल’ और क्यों मची है खलबली?

---विज्ञापन---

युद्ध प्रभावित क्षेत्र से चौथा जहाज निकला

बता दें कि टैंकर में कच्चे तेल की लोडिंग के दौरान फुजैरा तेल टर्मिनल पर हमला हुआ था, लेकिन भारतीय जहाज और उसके सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। भारत सरकार अरब देशों से तेल सप्लाई पर नजर रखे हुए हैं। वहीं भारतीय नौसेना समुद्र से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर रही है। बता दें कि जग लाडकी मिडिल ईस्ट के युद्ध प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित क्रॉस करने वाला चौथा जहाज है। इससे पहले ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ भी निकल चुके हैं।

कुल 28 समुद्री जहाज होर्मुज स्ट्रेट में फंसे

बता दें कि शिवालिक और नंदा देवी में 92712 टन LPG है। शिवालिक 16 मार्च को गुजरात की मुंद्रा बंदरगाह पर और नंदा देवी 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पहुंच सकता है। यह दोनों जहाज उन 24 समुद्री जहाजों में शामिल थे, जो जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए थे। जंग के बावजूद इन जहाजों का होर्मुज स्ट्रेट से निकलना भारतीय कूटनीति की मजबूती का प्रमाण है, क्योंकि जंग के कारण भारत में कुकिंग गैस का संकट गहराया हुआ है।

---विज्ञापन---

ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षा गठबंधन बनाने की घोषणा, NATO को भी सीधी चेतावनी

भारतीय जहाज तंजानिया के लिए निकला

बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट में कुल 28 समुद्री जहाज फंसे थे। इनमें से पश्चिमी हिस्से में 24 और 4 जहाज पूर्वी हिस्से में फंसे हुए थे। पूर्वी हिस्से में फंसे 4 समुद्री जहाजों में भारतीय का ‘जग प्रकाश’ तेल टैंकर भी शामिल था। जिसने शुक्रवार को स्ट्रेट को पार किया। यह जहाज ओमान की सोहार बंदरगाह से तेल लोड करके निकला था और इसे तंजानिया की तांगा बंदरगाह पर पहुंचना है, जहां यह 21 मार्च को पहुंच सकता है। सभी समुद्री जहाज और इनके नाविक सुरक्षित हैं।

---विज्ञापन---

बता दें कि फारस की खाड़ी के पश्चिमी हिस्से में 22 जहाज हैं, जिन पर भारतीय ध्वज लहरा रहा है। इन पर 611 भारतीय नाविक सवार हैं और सभी सुरक्षित हैं।

First published on: Mar 16, 2026 06:31 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola