Bangladesh Hindu Minority: बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने हिंदू अल्पसंख्यकों को लिए एक खास प्लान बनाया है। इसके बारे में बांग्लादेश की नई सरकार के एकमात्र हिंदू मंत्री और BNP की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष निताई रॉय चौधरी ने बताया है। उन्होंने कहा कि तारिक सरकार के राज में हिंदू अल्पसंख्यकों को पूरी सुरक्षा मिलेगी। तारिक सरकार भारत के साथ संबंधों को सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है.
बांग्लादेश का संविधान बदलने से इनकार, PM तारिक रहमान ने मोहम्मद यूनुस का प्रस्ताव ठुकराया
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी
77 वर्षीय निताई रॉय चौधरी को तारिक रहमान की सरकार में संस्कृति मंत्री का पद मिला है। पद ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और कट्टरपंथ को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। तारिक रहमान सरकार पुरानी सरकारों के द्वारा की गई गलतियों को नहीं दोहराएगी। देश में पिछले डेढ़ साल से जैसा माहौल बना है, उसे सुधारने के लिए नई सरकार प्रतिबद़्ध है।
अल्पसंख्यकों पर बहुत अत्याचार हुए हैं
निताई रॉय चौधरी ने कहा कि शेख हसीना की सरकार के समय हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हुए। हाल ही में हुए संसदीय चुनाव से पहले ही उस्मान हादी की मौत के बाद अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हुए। कई हिंदुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया, लेकिन अब नई सरकार ऐसा नहीं होने देगी। बल्कि देश में हिंदुओं को सुरक्षित माहौल देने का प्रयास किया जाएगा। उनके लिए स्कीमें बनाकर उनके विकास पर फोकस किया जाएगा।
13 चुनाव और 55 साल… 1973 से 2026 की BNP आंधी तक की कहानी, आंकड़ों में देखें बांग्लादेश की सत्ता का ‘उलटफेर’
सरकार देश में लोकतंत्र को मजबूत करेगी
निताई रॉय ने कहा कि शेख हसीना की सरकार ने देश की सांस्कृतिक विरासत को काफी नुकसान पहुंचाया। पूरी दुनिया में देश की छवि पर दाग लगाया। नई सरकार देश में लोकतंत्र को मजबूत करेगी। विविधता में एकता के लिए काम करेगी। खत्म हो चुके पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करने का काम करेगी। हालिया संसदीय चुनाव में हिंदू मतदाताओं ने अहम भूमिका निभाई है और इससे स्पष्ट है कि वे BNP का वोटबैंक बनना चाहते हैं।
निताई राई ने कहा कि हाल ही में हुए चुनाव में 299 सीटों में से 80 सीटों पर हिंदू मतदाताओं ने BNP के उम्मीदवारों को जिताया। इस वोट बैंक को बनाए रखने के लिए पार्टी और तारिक रहमान की सरकार मिलकर काम करेगी।