बांग्लादेश का संविधान बदलने से इनकार, PM तारिक रहमान ने मोहम्मद यूनुस का प्रस्ताव ठुकराया

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता और भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने शपथ लेने से पहले तारिक रहमान ने मोहम्मद यूनुस के संविधान बदलने वाले प्लान को सिरे से खारिज कर दिया. आखिर क्यों BNP सांसदों ने शपथ पत्र पर साइन करने से मना किया? जानें ढाका से आ रही इस बड़ी खबर के पीछे की पूरी सच्चाई.

Tarique Rahman-Muhammad Yunus.jpg

बांग्लादेश में तारिक रहमान की अगुवाई वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने एक प्रस्ताव रखा था जिसके तहत सभी नवनिर्वाचित सांसदों को ‘कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल’ के सदस्य के तौर पर एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने थे. हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में ही BNP ने इस फैसले को ‘मनमानी’ करार देते हुए खारिज कर दिया. BNP के इस फैसले से यूनुस की उन कोशिशों को करारा झटका लगा है, जिनके जरिए वे संविधान में बड़े बदलाव करना चाहते थे. काउंसिल का उद्देश्य संसद चुनाव के साथ हुए रेफरेंडम के आधार पर बांग्लादेश के संविधान को संशोधित करना था.

विज्ञापन
विज्ञापन

BNP नेता सलाउद्दीन अहमद ने स्पष्ट की स्थिति

BNP नेता सलाउद्दीन अहमद ने तारिक रहमान की मौजूदगी में स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख तारिक रहमान के निर्देश पर सभी नवनिर्वाचित BNP सांसदों को बताया गया है कि वे कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल के फॉर्म पर हस्ताक्षर न करें, क्योंकि ये सांसद जनता द्वारा संसद सदस्य के रूप में चुने गए हैं, न कि किसी सुधार परिषद के सदस्य के रूप में. कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल वर्तमान संविधान का हिस्सा नहीं है. पार्टी का मानना है कि संविधान में किसी भी तरह का बदलाव या नई परिषद का गठन जनमत संग्रह के नतीजों और संसदीय विचार-विमर्श के आधार पर होना चाहिए.

शपथ ग्रहण समारोह की खास बातें

BNP के सांसदों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल बांग्लादेश संसद के सदस्य के तौर पर शपथ ली है. तारिक रहमान अपनी पत्नी जुबैदा रहमान और बेटी ज़ाइमा रहमान के साथ समारोह में पहुंचे. चीफ इलेक्शन कमिश्नर एएमएम नासिर उद्दीन ने 12 फरवरी को हुए 13वें संसदीय चुनाव में जीते सांसदों को शपथ दिलाई. भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस समारोह में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे हैं. उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद रहे.
बिरला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तारिक रहमान के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ढाका में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो हमारे दोनों देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ