मोजतबा खामेनेई के बाद फैली नेतन्याहू की मौत की अफवाह, इजरायल बोला-फेक न्यूज

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही थीं, लेकिन उनके ऑफिस ने इन दावों को पूरी तरह फेक न्यूज करार देते हुए साफ कहा है कि पीएम पूरी तरह सुरक्षित और ठीक हैं.

netanyahu
विज्ञापन

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के जिंदा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संदेह जताया, वहीं दूसरी ओर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं. इसी बीच इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए इन वायरल दावों को पूरी तरह से निराधार और ‘फेक न्यूज’ करार देते हुए साफ कहा है कि पीएम पूरी तरह सुरक्षित और ठीक हैं. अमेरिकी कमेंटेटर कैंडेस ओवेंस ने भी X पर सवाल उठाया: “बिबी कहां हैं? उनका ऑफिस फेक AI वीडियो क्यों जारी और डिलीट कर रहा है, और व्हाइट हाउस में इतनी घबराहट क्यों?”

कैसे शुरू हुईं अफवाह

यह अफवाहें तब शुरू हुईं जब नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इजरायल-अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की. वीडियो में जब नेतन्याहू ने अपना दायां हाथ उठाया, तो कुछ सेकंड में उनके हाथ में छह उंगलियां दिखने का दावा किया गया. यूजर्स ने इसे AI फिंगर ग्लिच बताते हुए कहा कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है और असल में नेतन्याहू की मौत हो चुकी है. कुछ यूजर्स ने बैकग्राउंड में पर्दे की हरकत और इजरायली झंडों की स्थिरता को संदिग्ध बताया. उन्होंने दावा किया कि पर्दा लूप में है, जो AI वीडियो की निशानी है.

Advertisment

28 फरवरी से ईरान पर जारी हैं हमले

ये अफवाहें ऐसे समय में फैलीं जब इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त हमले किए, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों से जवाबी कार्रवाई की. ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को भी बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है. रोजाना करीब 20 मिलियन बैरल तेल और 20% LNG इसी रास्ते से गुजरता है. हालांकि कई यूजर्स ने सफाई दी कि आजकल कई ब्रॉडकास्ट में वर्चुअल बैकग्राउंड इस्तेमाल होते हैं, जिससे ऐसी असंगतियां दिख सकती हैं. कोई आधिकारिक सबूत नेतन्याहू की मौत का नहीं मिला है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ