Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

सीजफायर के बाद भी नहीं थमी जंग? ईरान के लावन द्वीप पर ‘दुश्मन’ का हमला, तेहरान ने कुवैत-UAE पर दागी मिसाइलें

अमेरिका और ईरान के समझौते के तहत ईरान इस बात पर राजी हुआ था कि वह होर्मुज स्ट्रेट को तत्काल प्रभाव से खोल देगा. बदले में, ट्रंप ने अपनी उस धमकी को वापस लिया था जिसमें उन्होंने 'ईरानी सभ्यता' को पूरी तरह नष्ट करने की बात कही थी.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Apr 8, 2026 18:25

अमेरिका और ईरान के बीच घोषित दो सप्ताह के सीजफायर की धज्जियां उड़ते हुए महज कुछ ही घंटे लगे. बुधवार को ईरान के लावन द्वीप पर स्थित एक प्रमुख तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया. इसके जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देशों – कुवैत और यूएई पर पलटवार कर दिया है.

ईरानी तेल मंत्रालय के न्यूज आउटलेट ‘शाना’ के मुताबिक, लावन द्वीप पर रिफाइनरी को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे निशाना बनाया गया. ईरानी अधिकारियों ने इसे सीधे तौर पर ‘दुश्मन का हमला’ करार दिया है. हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. आग बुझाने के लिए तुरंत टीमों को तैनात किया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : क्या ट्रंप की टीम ने लिखकर दिया था पाकिस्तानी PM को एक्स पोस्ट? जिसे देख पूरी दुनिया ले रही चुटकी, इंटरनेट पर उड़ा मजाक

यह हमला मंगलवार को अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद हुआ.

---विज्ञापन---

ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले डील

अमेरिका और ईरान के समझौते के तहत ईरान इस बात पर राजी हुआ था कि वह होर्मुज स्ट्रेट को तत्काल प्रभाव से खोल देगा. बदले में, ट्रंप ने अपनी उस धमकी को वापस लिया था जिसमें उन्होंने ‘ईरानी सभ्यता’ को पूरी तरह नष्ट करने की बात कही थी. ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर गर्व से इस समझौते का ऐलान किया, लेकिन बुधवार की सुबह होते-होते यह समझौता कागजी साबित हुआ. ईरान ने न केवल रिफाइनरी हमले का आरोप लगाया, बल्कि खाड़ी के अरब देशों – कुवैत और यूएई पर भी हमले शुरू कर दिए, जिससे पूरा क्षेत्र एक बार फिर बारूद के ढेर पर खड़ा हो गया है.

यह भी पढ़ें : Explainer: पाकिस्तान के बस का नहीं था सीजफायर, चीन ने मिडिल ईस्ट में क्यों कराया युद्धविराम?

लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन जारी

लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल का अभियान जारी है. इजरायली नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार IDF ने ईरान के खिलाफ अभियान में गोलीबारी रोक दी है और सुरक्षा के लिए अलर्ट पर है. हम किसी भी उल्लंघन का जवाब देने को तैयार हैं. साथ ही लेबनान में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई और जमीनी अभियान जारी रखे हुए हैं.

First published on: Apr 08, 2026 06:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.