America’s Lady Vicky Donor Elaine Chong Story: उम्र सिर्फ 30 साल है और वह अब तक 20 बार अपना Egg डोनेट कर चुकी है। दुनिया में उसके कई बच्चे हैं। 5 साल के एक बेटे के बारे में वह जानती है, लेकिन फिर भी वह अकेली है। वहीं अब उसके सामने एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि अगर वह शादी करती है और उसके अपने बच्चे नहीं हो पाए तो वह क्या करेगी? इस लड़की का नाम है एलेन चॉन्ग, जो एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट भी है और Egg डोनेट करती है। उसने 25 साल की उम्र में सबसे पहले Egg डोनेट किया था और पिछले 5 साल में करीब 20 बार Egg डोनेट कर चुकी है।
पैसे के लिए नहीं करती Egg डोनेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलेन को 2018 में ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी (HFEA) ने बताया कि एक साल पहले उसके Egg से एक बच्चे का जन्म हुआ, जो अब 5 साल का है, लेकिन वह उसकी मां नहीं कहलाएगी? क्योंकि उसके जैविक मां-बाप कोई और हैं, लेकिन एलेन ने सवाल पूछा कि वह देखने में कैसा है? क्या उसे भी मेरी तरह अपना खाना बहुत पसंद है? क्या वह भी मेरी तरह साहसी है? इन विचारों ने एलेन को 2 बार Egg डोनेट करने से रोका। वहीं जेहन में सवाल भी आया कि आखिर एलेन ने खुद को इस सब में क्यों डाला? यह निश्चित रूप से पैसे के लिए तो नहीं है, जबकि वह Egg डोनेट करके $10,000 (लगभग £8,000) काम सकती है। आने-जाने का खर्च अलग से £750 मिलता।
Egg डोनेशन से प्रजनन क्षमता पर असर नहीं पड़ता
मीडिया रिपोर्ट़्स के अनुसार, एलेन अपने बच्चे भी चाहती है। वह हमेशा मां बनने के बारे में सोचती है, लेकिन उसे डर सता रहा है कि वह बच्चे पैदा कर पाएगी या नहीं। परिवार ने भी यह सवाल पूछा कि क्या Egg डोनेट करने से गर्भधारण करने की संभावना कम हो जाती है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे आश्वासन दिया है कि Egg डोनेट करने से प्रजनन क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एलेन लंदन में पली बढ़ी। माता- पिता अकाउंटेंसी फर्म चलाते हैं। मां ने यह सुनिश्चित करने के लिए पियानोवादक बनने का सपना छोड़ दिया कि एलेन और उसके छोटे भाई को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशियां मिलें। एक स्वतंत्र समाचार पत्रकार के रूप में एलेन इस समय अपने काम कर रही हैं और बहुत अच्छी जिंदगी गुजर बसर कर रही हैं।
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
49 mins agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
10 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
16 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
17 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
18 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
19 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines