What is Genius Act: अमेरिकी राष्ट्रपति पिछले कुछ दिनों से अपने ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर चर्चा में थे। इसके कारण उनके और टेस्ला मालिक एलन मस्क के बीच खटास भी पड़ गई। अब उन्होंने एक नए एक्ट पर साइन किए हैं। ट्रंप ने जिस पर साइन किए है, वह जीनियस एक्ट है। व्हाइट हाउस का इसको लेकर कहना है कि ‘यह ग्लोबल डिजिटल करेंसी क्रांति में अमेरिका का नेतृत्व करेगा।’ बता दें कि इससे स्टेबलकॉइन्स को रेगुलेटेड किया जा सकेगा। यह एक तरह की क्रिप्टोकरेंसी है। इसके ऐलान के साथ ही बीते दिन बिटकॉइन में तेजी देखी गई। जानिए जीनियस एक्ट क्या है और यह कैसे काम करेगा?
जीनियस एक्ट क्या है?
अमेरिका में काफी समय से जीनियस एक्ट के तहत नए नियम लागू करने की बात की जा रही थी। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने इस एक्ट पर साइन कर इसे लागू कर दिया है। जीनियस एक्ट को ग्लोबल डिजिटल करेंसी में क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है। इससे स्टेबलकॉइन्स को रेगुलेटेड किया जा सकता है। व्हाइट हाउस ने बताया कि यह अमेरिका के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जीनियस एक्ट पूरी तरह से डिजिटल करेंसी के लिए डिजाइन किया गया है।
ये भी पढ़ें: क्या ‘बीमार’ हैं डोनाल्ड ट्रंप? 2 तस्वीरें हुई थीं वायरल, व्हाइट हाउस से आया हेल्थ अपडेट
स्टेबलकॉइन क्या है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेबलकॉइन एक तरह के क्रिप्टोग्राफिक टोकन होते हैं। इसे डिजिटल संपत्ति भी कहा जा सकता है। इसे मूल्यों को स्थिर बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। उदाहरण के तौर पर समझें तो बिटकॉइन या एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य बदलता रहता है, लेकिन स्टेबलकॉइन के मूल्यों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होता है। साथ ही एक स्टेबलकॉइन का मूल्य एक डॉलर के बराबर ही होता है। स्टेबलकॉइन का उद्देश्य रेगुलेटेड और वेल्यू स्टोरेड के एक रिलायबल मीडियम के तौर पर काम करना है।
नियमों का पालन करना जरूरी
यूजर्स को भ्रामक गतिविधियों से बचाने के लिए स्टेबलकॉइन जारी करने वालों को सख्त नियमों का पालन करना होगा। इसमें यूजर्स को लुभाने के लिए किसी भी तरह का भ्रामक दावा नहीं किया जाएगा। जीनियस एक्ट से अधिक डिजिटल एसेट की एक्टिविटी बढ़ेगी। व्हाइट हाउस ने कहा कि ‘जीनियस अधिनियम हमारी नेशनल सिक्योरिटी को मजबूत करता है।’
ये भी पढ़ें: टैरिफ वॉर या डील डिप्लोमेसी? ट्रंप ने भारत को लेकर दिए नए संकेत; जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा…
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
1 hr agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
2 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
2 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
3 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
8 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
8 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
9 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
9 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
10 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines