Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

एअर इंडिया की फ्लाइट में हड़कंप मचा, अचानक उतारे गए सभी यात्री, दुबई से दिल्ली आना था प्लेन

Air India Flight News: दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट अचानक कैंसिल कर दी गई और यात्रियों को उतारकर उन्हें फ्लाइट री-शेड्यूल के साथ-साथ रिफंड का ऑप्शन दिया गया. हालांकि फ्लाइट में सवार हुए सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने की बात सुनकर एक बार उनमें हड़कंप जरूर मच गया था.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Sep 30, 2025 12:31
Air India Milan-Delhi flight cancelled

Air India Flight Cancel: दुबई एयरपोर्ट से एअर इंडिया की फ्लाइट की दिल्ली के लिए उड़ाने भरने को तैयार थी, अचानक फ्लाइट कैंसिल कर दी गई और यात्रियों को प्लेन से उतरने को कहा गया. क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को इसकी जानकारी दी तो उनमें हड़कंप मच गया. आनन फानन में यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया और असुविधा के लिए खेद जताया गया. यात्रियों को ऑफर दिया गया कि उन्हें दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा जा सकता है या रिफंड भी किया जा सकता है.

लड़ाकू विमान MiG-21 को आखिरी सलाम, एयरफोर्स चीफ ने उड़ाकर दी विदाई, पढ़ें 62 साल के शौर्य की कहानी

---विज्ञापन---

इंडिगो की फ्लाइट उतारी गई थी अचानक

बता दें कि बीते दिन हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट को बिहार के गया एयरपोर्ट पर अचानक उतारा गया था. इस इमरजेंसी लैंडिंग की वजह खराब मौसम था. दोपहर करीब ढाई बजे लैंडिंग के बाद एक घंटा फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी रही. फिर फ्लाइट को दरभंगा के लिए उड़ाने भरने की परमिशन दी गई. एक घंटा लेट होने से फ्लाइट के पैसेंजरों और एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे उनके परिजनों में अफरा-तफरी मची रही, लेकिन जब फ्लाइट दरभंगा में सुरक्षित लैंड हुई, तब यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली.

दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्री ध्यान दें, Europe की उड़ानों में हुआ ये बड़ा बदलाव

---विज्ञापन---

इंडिगो की फ्लाइट में निकलने लगा धुआं

बता दें कि 29 सितंबर 2025 को गुवाहाटी के LGBI एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट से अचानक धुंआ निकलने पर हड़कंप मच गया था. धुंआ देखकर यात्रियों में भी अफरा-तफरा मच गई थी. कई यात्रियों में दम घुटने की शिकायत की तो तुरंत फ्लाइट को रद्द करके यात्रियों को प्लेन से उतारा गया. प्लेन उड़ान भरने ही वाला था कि अचानक धुंआ निकलने लगा तो यात्रियों के उतार कर उसे टैक्सी बे में भेज दिया गया. इस दौरान फायर ब्रिगेड ने उस जगह पानी की बौछारें की, जहां से धुंआ निकल रहा था.

एयरलाइंस अधिकारियों ने असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि अगर यात्री चाहें तो उन्हें दूसरी फ्लाइट से भेजा जा सकता है या रिफंड किया जा सकता है.

First published on: Sep 30, 2025 07:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.