Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Kabul Mosque Blast: शुक्रवार की नमाज के बाद काबुल मस्जिद में जोरदार धमाका, चार लोगों की मौत, 10 घायल

Kabul Mosque Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक मस्जिद में शुक्रवार को नमाज के बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके में चार लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 10 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों के मारे जाने की भी पुष्टि की है। कहा जा रहा है […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Sep 26, 2022 00:16

Kabul Mosque Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक मस्जिद में शुक्रवार को नमाज के बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके में चार लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 10 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों के मारे जाने की भी पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

बताया जा रहा है कि धमाके के बाद काफी दूर तक आसमान में काले धुएं का गुब्बार उठता देखा गया। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि धमाके में चार लोगों की मौत हुई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें भारत ने इस वर्ष श्रीलंका को दी 4 बिलियन अमरीकी डालर की मदद

सरकार के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि विस्फोट मस्जिद के पास मुख्य सड़क पर हुआ। मामले की जांच की जा रही है। टाकोर ने कहा कि पुलिस की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। सभी तरह की ऐहतियात बरते जा रहे हैं।

अभी पढ़ें बिजली की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरे श्रीलंका में बौद्ध भिक्षु, ऊर्जा मंत्री ने सुझाया यह रास्ता 

पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में काबुल के पश्चिमी छोर पर दश्त-ए-बारची इलाके में हुए दो बड़े विस्फोटों में करीब पांच लोग घायल हो गए थे।

जादरान के हवाले से कहा गया, “दश्त-ए-बारची इलाके में आज देर शाम दो साइकिलों में लगे विस्फोटक उपकरण फट गए, जिससे पांच लोग घायल हो गए।” उन्होंने यह भी कहा था कि मामले की जांच की जा रही है।

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 23, 2022 07:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.