Bihar Government Teacher Forcefully Marriage Video: बेरोजगार था तो ठीक था, लेकिन सरकारी नौकरी क्या मिली आफत आ गई। बिहार में फिर एक सरकारी शिक्षक के जबरिया विवाह का मामला सामने आया है। घटना बिहार के जमुई जिले की।
जमुई के गिद्धौर के पंच मंदिर में BPSC टीचर की जबरदस्ती शादी कराई गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जमुई में बुधवार रात को गिद्धौर के ऐतिहासिक पंच शिव मंदिर के प्रांगण में यह जबरिया शादी हुई। लड़की पक्ष वालों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टीचर को अपनी बेटी से खिलवाड़ करने पर सबक सिखाया।
घंटों करते थे बातें, मुलाकातों का सिलसिला भी था
जमुई जिले के चकाई प्रखंड के बामदह के वेलदारी गांव निवासी सत्यनारायण वर्मा के पुत्र मुकेश कुमार वर्मा की शादी चकाई प्रखंड के तहत आने वाले बामदह से ही सटे केंदुआडीह गांव निवासी पूर्णिमा कुमारी उर्फ सपना से हुआ। हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 2 वर्ष पूर्व दोनों की सगाई हुई थी।
दोनों एक दूसरे से वर्ष 2015 से प्रेम करते थे। घर वालों ने दोनों का रिश्ता स्वीकार करते हुए इनकी शादी तय कर दी थी। शादी तय होने के बाद मुकेश और पूर्णिमा साथ जीने मरने की कसमें खा ली थीं। दोनों घंटों बातें किया करते थे। चकाई बाजार और देवघर आना जाना और मुलाकातों का सिलसिला चल रहा था।
नौकरी लगते ही बदले तेवर, संबंध बना चुका था
लड़की के परिजनों के अनुसार, मुकेश ने बीते वर्ष BPSC एग्जाम क्लीयर करके सरकारी नौकरी पाई। ट्रेनिंग लेकर वह 6 महीने से गिद्धौर प्रखंड के माध्यमिक विद्यालय बनझुलिया में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है, लेकिन पूर्णिमा ने बताया कि शादी लगने के एक वर्ष तक सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे उसका रवैया बदलने लगा।
मुकेश ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए और सांत्वना देता रहा कि हम शादी तुम्हीं से करेंगे, लेकिन दहेज के चक्कर में दूर होना शुरू कर दिया। पिछले 5 महीनों से न फोन उठा रहा था और न ही मिलता था। इससे परेशानी हुई तो मामला पंचायत तक पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें: लोगों ने 3 साधुओं को पीटा, कपड़े उतारे, पुलिस बोली- लड़कियों को रोका था
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो जबरन शादी कराई
लड़की के परिजनों ने मुकेश और उसके परिजनों को बहुत समझाया गया, लेकिन मुकेश शादी करने को तैयारी नहीं हुआ। वह सगाई तोड़ने की बात पर अड़ गया। पूर्णिमा ने सबूतों के साथ दिसंबर 2023 में मुकेश के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी, लेकिन किसी प्रकार की कोई मदद थाना पुलिस द्वारा नहीं की गई।
इसके बाद लड़की अपने घरवालों के साथ बुधवार रात गिद्धौर बाजार पहुंच गई। वहां 2 नंबर रोड पर किराये के मकान पर रहने वाले मुकेश को उठाया और जबरन मंदिर लेकर पूर्णिमा से उयकी शादी करा दी। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब सामने आया।
यह भी पढ़ें: Watch Video: एंबुलेंस में ले जा रहे थे डेड बॉडी, एक झटके से जिंदा हुआ शख्स, जानें कैसे हुआ ‘चमत्कार’?
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
71 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
86 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
86 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
87 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
115 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
118 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
118 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
120 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
122 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
129 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines