---विज्ञापन---

Watch Video: एंबुलेंस में ले जा रहे थे डेड बॉडी, एक झटके से जिंदा हुआ शख्स, जानें कैसे हुआ ‘चमत्कार’?

Miracle With Old Man Video Viral: 80 साल के बुजुर्ग के साथ एक ऐसा चमत्कार हुआा कि डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। मामला जानने वाला हर शख्स हैरान है। वीडियो वायरल हुए हैं, जानिए आखिर क्या हुआ था?

---विज्ञापन---

Miracle With Dead Declared Old Man: आपने कई चमत्कार होते देखे होंगे, लेकिन इस शख्स के साथ जो चमत्कार हुआ, उसके बारे में जानकर कोई यकीन नहीं कर पाएगा। जिस इंसान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वह अचानक जी उठा तो परिवार वालों के होश उड़ गए।

डॉक्टर्स भी हैरान हैं और इसे साइंस से ऊपर भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। शख्स की हालत अभी भी नाजुक है, लेकिन मामले के वीडियो वायरल हो रहे हैं। मामला पंजाब के पटियाला जिले का है। मरकर जिंदा हुए शख्स का नाम दर्शन सिंह बराड़ है, जिनकी उम्र 80 साल है। वे करनाल के निसिंग के रहने वाले हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

झटका लगा और चलने लगीं धड़कनें

वहीं दर्शन सिंह के पोते ने बताया कि वे दादा के शव को एंबुलेंस में पटियाला से करनाल लेकर जा रहे थे। अचानक एंबुलेंस गड्ढे के ऊपर से गुजरी और जोरदार झटका लगा। इसके कुछ ही सेकेंड बाद उन्होंने दादा का हाथ हिलते देखा। थोड़ा हिलाने पर वे सांस लेने लगे। उनकी धड़कनें महसूस होने लगीं।

यह देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल चलने के लिए कहा। अस्पताल पहुंचकर जांच कराने पर डॉक्टरों को दिखाया तो उन्होंने दादा को जिंदा घोषित कर दिया। यह खुशखबरी उन्होंने तुरंत परिजनों को फोन करके दी।

---विज्ञापन---

 

करनाल रेफर किए गए दर्शन सिंह

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बराड़ परिवार ने दर्शन सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। रिश्तेदार इकट्ठा थे। पाठ भी रख लिया गया था, लेकिन दर्शन सिंह के शव को पटियाला से करनाल ले जाते समय एंबुलेंस कैथल में ढांड के पास एक गड्ढे में फंस गई और झटके से ऊपर उठी। इससे दर्शन सिंह की धड़कनें चलने लगीं।

दर्शन सिंह अब करनाल के NP रावल अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हालत नाजुक है, लेकिन स्थिर बनी हुई है। बराड़ परिवार के सदस्यों ने घटना को बहुत बड़ा चमत्कार बताया है और दर्शन सिंह के जल्द स्वस्थ होकर घर आने की कामना कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 13, 2024 11:04 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola