---विज्ञापन---

Video: क्या यूपी में योगी को सीएम पद से हटा देगी भाजपा? नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों में कितना सच

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद उपचुनाव में भी भाजपा के खराब प्रदर्शन ने पार्टी नेतृत्व के लिए संकट बढ़ा दिया है। ऐसे में चर्चा चली है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर जानिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री का विश्लेषण क्या कहती है।

UP CM Yogi Adityanath
---विज्ञापन---

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सरकार जरूर बना ली है लेकिन उसकी जीत पिछले 2 आम चुनावों के मुकाबले काफी कमजोर रही है। इस हार को लेकर भाजपा में मंथन अभी भी जारी है। इसी बीच 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा सिर्फ 2 सीटें ही जीत पाई। इसे भाजपा की दिक्कत और बढ़ी है। लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा। इसके बाद अटकलें शुरू हुईं कि योगी आदित्यनाथ को यूपी के मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है।

चर्चा तो यह भी है इसे लेकर भाजपा के हाईकमान ने प्लानिंग कर ली है। लेकिन, इन चर्चाओं में कितनी असलियत है यह साफ-साफ किसी को नहीं पता है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में योगी आदित्यनाथ के कद को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसी मुद्दे पर न्यूज24 पर हुए एक खास कार्यक्रम में बहस हुई और वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने अपना एनालिसिस शेयर किया। देखिए यूपी की राजनीति और योगी आदित्यनाथ के सीएम के रूप में भविष्य को समझाती ये खास वीडियो स्टोरी।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 16, 2024 08:33 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola