---विज्ञापन---

IPL 2025 के 7 कप्तानों में से कौन सबसे महंगा? हार्दिक-सैमसन से भी ज्यादा इस कैप्टन की सैलरी

आईपीएल 2025 में कई टीमों की कमान नए कप्तानों के हाथों में होगी। श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की बागडोर संभालते हुए दिखाई देंगे, तो हार्दिक एक बार फिर मुंबई टीम को लीड करेंगे।

IPL 2025
---विज्ञापन---

IPL 2025 Captains Salaries: आईपीएल 2025 में हर टीम नई नजर आने वाली है। कई टीमों ने अपने कप्तान बदल डाले हैं। पंजाब किंग्स की कप्तानी इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कमान संभालते हुए एक बार फिर नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स की बागडोर रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। हर टीम ने इस बार अपने कप्तान के लिए जमकर पैसा बहाया है। आइए आपको बताते हैं इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में कौन सा कप्तान सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाला है।

शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस ने 16.5 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं, कप्तान संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स की ओर से 18 करोड़ की सैलरी मिलने वाली है। मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को 16.35 करोड़ की सैलरी आईपीएल 2025 में देगी। रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 करोड़ में रिटेन किया है। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 18 करोड़ की सैलरी मिलेगी।

---विज्ञापन---

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर के लिए मेगा ऑक्शन में जमकर पैसा बहाया था। अय्यर को पंजाब की ओर से 26.75 करोड़ रुपये मिलेंगे। आईपीएल 2025 के सबसे महंगे कप्तान ऋषभ पंत होंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को आगामी सीजन के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है। पंत को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 27 करोड़ की सैलरी मिलेगी।

First published on: Jan 20, 2025 08:48 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola