Virgo Horoscope: ग्रह स्थिति और इनके गोचर करने से राशियों के जीवन पर असर देखने को मिलता है. जून का महीना कन्या राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है इसके बारे में आप पंडित सुरेश पांडेय से जान सकत हैं. बता दें कि, सूर्य, बुध, बृहस्पति और शुक्र यह चारों ग्रह कन्या राशि वालों के लिए जून में शुभ साबित होंगे. 15 जून तक सूर्य आपकी कुंडली के नौवें भाव में और इसके बाद 10वें भाव में गोचर करेगा. इससे आपके करियर में बदलाव देखने को मिलेगा.
8 जून के बाद शुब साबित होगा शुक्र
कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र ग्रह शुभ साबित होगा. 8 जून से 4 जुलाई तक शुक्र आपके 11वें भाव में रहेगा. शुक्र आपकी आर्थिक स्थिति, भाग्य और परिवार के लिए शुक्र शुभ साबित होगा. पिता का सहयोग मिलेगा. आपको धनलाभ हो सकता है. आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कारोबार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा. परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सावधान! गलत तरीके से घड़ी पहनना पड़ सकता है भारी, जानिए हाथ की घड़ी से जुड़े वास्तु नियम
करियर में आएगा बदलाव
कन्या राशि वालों को 15 जून को सूर्य के गोचर के बाद करियर में बदलाव देखने को मिलेगा. आपको पिता के आशीर्वाद से आमदनी में वृद्धि मिलेगी. आपकी हर इच्छा पूरी होगी. इसके साथ ही आपके लिए बुध ग्रह शुभ साबित होगा. बुध के शुभ होने से अचानक से धनलाभ हो सकता है. कारोबार में मुनाफा होगा. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. आपको निवेश करने से लाभ होगा. हालांकि, सोच-समझकर निवेश करें.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 3 वाले लोग? जानिए खूबियां और किन आदतों से रहना चाहिए दूर
भाग्य का साथ मिलेगा
21 जून को मंगल के आठवें भाव में होने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में सफलता हासिल करेंगे. आपको अप्रत्याशित धनलाभ हो सकता है. इसके अलावा आपको शनि, मंगल और राहु से औसत फल मिलेंगे. आपको सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. तरक्की के लिए किसी शॉर्टकट से बचना होगा. कन्या राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप वीडियो को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग? जानिए स्वभाव, करियर और इनके जीवन से जुड़े राज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
16 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
21 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines