हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG 2nd ODI: विराट कोहली की वापसी पर किसका कटेगा पत्ता? सामने आया स्टार खिलाड़ी का नाम

Virat Kohli: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अगर दूसरे वनडे मैच में उनकी वापसी होती है तो स्टार खिलाड़ी का पत्ता साफ हो सकता है।

विज्ञापन

Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। चोट की वजह से विराट कोहली पहले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब वह दूसरे मैच में वापसी के लिए तैयार हैं। ऐसे में सवाल ये है कि विराट की वापसी पर किस खिलाड़ी का पत्ता साफ होगा? माना जा रहा है कि युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं। क्योंकि पहले मैच में उन्होंने बड़ी पारी नहीं खेली थी।

अब उनका बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। दूसरे मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जबकि विराट नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola