हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: इस युवा खिलाड़ी को जल्द ही मिलेगी गुड न्यूज, रणजी में 64.54 की औसत से बना रहा है रन

Musheer Khan: दलीप ट्रॉफी में शानदार शतक बनाने के बाद मुशीर खान की लगातार चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए में मौका मिल सकता है। मुशीर खान का रणजी में भी रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार का चयन भी लगभग तय जाना जा रहा है।

विज्ञापन

Musheer Khan: सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने अभी को अपनी बल्लेबाजी से दीवाना बना दिया है। रणजी ट्रॉफी में धमाल मचने के बाद उन्होंने में दलीप ट्रॉफी में भारत ए के खिलाफ शानदार शतक बनाया था। उन्होंने ये शतक बेहद मुश्किल हालात में बनाया था। उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ इंडिया बी के लिए 181 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले उन्होने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी दो शतक बनाए थे। अगर उनके रणजी रिकॉर्ड की बात करें तो 7 मैचों की 12 पारियों में 64.54 की औसत से 710 बनाए हैं।

उनका ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना लगभग तय माना जा रहा है। भारत को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस सीरीज से पहले इंडिया ए की टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। यहां पर इंडिया ए को दो चार दिवसीय मैच खेलने है। इस दौरे की शुरुआत 31 अक्टूबर से होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो मुशीर का इंडिया ए में चयन लगभग पक्का है। उनके अलावा राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार का नाम तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बारूद के डर से ज‍िस टीम ने छोड़ा देश, भारत ने दी पनाह, आज वही आख‍िर क्‍यों द‍िखा रही ‘आंख’?

विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोहली की टीम के लिए हुआ था बुरी तरह फ्लॉप, UP-T20 league 2024 में अब गेंदबाजों का उड़ा दिया धुआं

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola