हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी, सामने आई बड़ी अपडेट

IND vs BAN: दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के नियमित खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। इसके अलावा ईशान किशन करीब 15 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले बीसीसीआई कई खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। भारत को आने वाले समय में दस टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में बीसीसीआई शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, सिराज और बुमराह को आराम दिया जा सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में भी शतक बनाया है। वहीं, अगर संजू सैमसन की बात करें तो उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि दलीप ट्रॉफी में अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ संजू सैमसन के पास अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola