Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री को लेकर बहस हुई तेज, दिग्गजों ने दी अपनी राय 

Vaibhav Suryavanshi: उभरते हुए भारतीय स्टार वैभव सूर्यवंशी हाल में ही 15 साल के हुए हैं. ऐसे में वो टीम इंडिया में शामिल होने के दावेदार बन चुके हैं. जिसके लेकर अब भारतीय क्रिकेट में चर्चा शुरू हो गई हैं. सूर्यवंशी की टीम में जगह को लेकर दिग्गजों के बीच बहस छिड़ गई है.

Author Written By: Aditya | Updated: Apr 1, 2026 21:13
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

वैभव सूर्यवंशी पर चर्चा

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में 17 गेंदों में 52 रन बनाए थे।

माइकल वॉन, अनिल कुंबले और नवजोत सिंह सिद्धू का मानना है कि वैभव टीम इंडिया के लिए तैयार हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने वैभव को अभी और घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है।

संभावित भविष्य

रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में ही 52 रनों की पारी खेली थी. जिसके बाद से ही एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि क्या उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए? जिसको लेकर अब दिग्गजों के बीच चर्चा शुरू हो गई है. जहां कुछ दिग्गज उन्हें टीम इंडिया में अभी जगह देना चाहते हैं. वहीं रविचंद्रन अश्विन और इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं. उनके इसके पीछे की वजह भी बताई है. 

वैभव सूर्यवंशी को क्या मिलनी चाहिए टीम इंडिया में जगह? 

जिस अंदाज में वैभव सूर्यवंशी फिलहाल खेल रहे हैं. उन्हें देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि वो टीम इंडिया के लिए तैयार हो गए हैं. कुछ ऐसा ही मानना भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले का भी है. नवजोत सिंह सिद्धू भी फिलहाल वैभव को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार मान रहे हैं. वहीं रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि वैभव को अभी और घरेलू क्रिकेट खिलाना चाहिए. जिससे जब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरे तो पूरी तरह से तैयार हों. फिलहाल रिपोर्ट्स की मानें तो एशियन गेम्स में सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर ने क्यों छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? IPL 2026 के बीच उठाया राज से पर्दा

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ICC Rankings में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लगाई बड़ी छलांग, भारतीय बल्लेबाजों का भी दिखा दम

First published on: Apr 01, 2026 08:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.