हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अजीत अगरकर के कार्यकाल के बाद इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी, शमी और रिंकू का भी नाम शामिल

अजीत अगरकर के कार्यकाल के बाद 5 खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
मोहम्मद शमी/ Image Source: ANI

अजीत अगरकर का कार्यकाल अक्टूबर 2026 में ही खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगरकर अब इस पद को आगे जारी नहीं रखना चाहते हैं और उन्होंने औपचारिक तौर पर बीसीसीआई को बता दिया है. ऐसे में अब उनके कार्यकाल के बाद 5 भारतीय खिलाड़ियों की वापसी टीम इंडिया में हो सकती है, जिन्हें अगरकर के कार्यकाल में नजरअंदाज किया जा रहा था.

पहला नाम सूर्यकुमार यादव का आता है, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपनी कप्तानी में भारत को जितवाया और इसके बाद उन्हें कप्तानी तो दूर टीम से ही बाहर कर दिया गया. ऐसे में अगरकर के कार्यकाल के बाद वह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं. इसके अलावा दूसरा नाम रिंकू सिंह का है, जिन्हें फिलहाल टीम इंडिया से बाहर रखा गया है. उनकी भी वापसी संभव मानी जा रही है.

लिस्ट में तीसरा नाम मोहम्मद शमी का आता है. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था. लेकिन इसके बाद उन्हें भारतीय टीम से नजरअंदाज कर दिया गया. इसके अलावा ईशान किशन की वापसी टेस्ट टीम में हो सकती है. वह लगातार रेड बॉल में अच्छा कर रहे हैं. उमरान मलिक के लिए भी भारतीय टीम के दरवाजे खुल सकते हैं, जो 150 KMPH की औसत से गेंदबाजी करते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola