---विज्ञापन---

एक कैच से कैसे हार गई ऑस्ट्रेलियाई टीम? T20 World Cup 2026 से बाहर होने का मंडराया खतरा

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इसका बड़ा कारण श्रीलंका के खिलाफ मिली हार है. ऑस्ट्रेलिया एक समय अच्छी स्थिति में थी लेकिन श्रीलंकाई क्रिकेटर के एक कैच ने मैच बदल दिया और कंगारू टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. अब ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से अगला मैच जीतना होगा.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Feb 17, 2026 13:42
Share :
एक कैच ने बदला मैच!

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा. तीन मैचों में अब तक उन्हें मात्र एक जीत मिली है. ऑस्ट्रेलिया के पास 16 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में बने रहने का मौका था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इससे उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है. बता दें कि एक धुआंधार कैच पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया की हार का कारण बन गया.

एक कैच ने बदला मैच!

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 17वें ओवर में वो 5 विकेट खोकर 160 रन पर खेल रहे थे. ग्लेन मैक्सवेल 15 गेंद में मात्र 22 रन बनाकर आउट हो गए. दूषन हेमंथा की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में आउट हो गए. पाथुम निसंका ने इसी बीच असंभव सा कैच पकड़ा. इससे मैच पलट गया और ऑस्ट्रेलिया 181 पर ऑलआउट हो गई. अगर ये कैच नहीं होता, तो ऑस्ट्रेलिया 200 रन पार कर लेती और श्रीलंका के लिए शायद ये चेज आसान नहीं होती. कहा जा सकता है कि निसंका के कैच ने मैच बदल दिया. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर की IPL में होगी वापसी? भारत के हेड कोच को इस टीम से मिला धमाकेदार ऑफर!

---विज्ञापन---
First published on: Feb 17, 2026 01:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.