हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: सपने में दांत या हड्डी टूटते हुए देखना है बड़ी विपत्ति का संकेत, जानें प्रभाव और उपाय

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपनों में दिखाई देने वाली छोटी से छोटी चीज का एक अर्थ होता है. इसमें दांत या हड्डी टूटने को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जिससे भविष्य में होने वाली किसी बड़ी विपत्ति का संकेत मिलता है.

विज्ञापन
Credit- Social Media

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र एक प्राचीन और सटीक विद्या है, जिसके जरिए सपनों से मिलने वाले संकेतों के बारे में पता चलता है. स्वप्न शास्त्र की मानें तो प्रत्येक सपने का कोई न कोई अर्थ होता है, जो या तो व्यक्ति को आने वाली घटना के लिए सचेत करता है या किसी बड़ी खुशखबरी का संकेत देता है. इसके अलावा सपनों के जरिए व्यक्ति को ये भी पता चल सकता है कि उनकी कुंडली में कौन-कौन से ग्रहों की स्थिति कमजोर है क्योंकि सपनों का संबंध ग्रहों से भी होता है.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय की मानें तो सपने में दांत या अपनी हड्डी को टूटते हुए देखना शुभ नहीं होता है. ये संकेत है कि आपके जीवन में कोई बड़ी विपत्ति आने वाली है. इसके अलावा ये दृश्य सपने में व्यक्ति को तब दिखाई देता है, जब उसकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति बेहद कमजोर होती है या बुध ग्रह की महादशा व अंतर्दशा चल रही होती है. हालांकि, कुछ उपायों को करके आने वाले संकट से बचा भी जा सकता है. यदि आप उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें- Rahu Mahadasha Effects: राहु की महादशा में इन लोगों को होता है लाभ, धन से लेकर करियर की टेंशन होती है दूर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola