हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: सूर्य-बुध की युति से इस राशिवालों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पारिवारिक जीवन रहेगा सुखमय

Vrishabha Rashifal 2025: जून माह में सूर्य और बुध ग्रह की युति बन रही है। वैसे तो ये युति मिथुन राशि में बन रही है, लेकिन इसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन राशिवालों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि सूर्य-बुध की युति से किस राशिवालों के पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और समाज में उनका नाम होगा।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Vrishabha Rashifal 2025: सूर्य और बुध दोनों ही शुभ ग्रह हैं। जब भी ये दोनों ग्रह किसी राशि में साथ में विराजमान होते हैं तो उससे इनकी ऊर्जा और ज्यादा मजबूत हो जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 6 जून 2025 को बुध देव ने मिथुन राशि में गोचर किया है, जहां पर वह 22 जून 2025 तक मौजूद रहेंगे। इस बीच आज से 02 दिन बाद 15 जून 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में कदम रखेंगे। अगले महीने की 16 तारीख तक सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे। सूर्य गोचर के साथ ही मिथुन राशि में 15 जून 2025 को सूर्य-बुध की युति बनेगी।

जून माह में सूर्य-बुध की युति के शुभ प्रभाव से वृषभ राशिवालों को लाभ होने वाला है। खासकर परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी महत्वपूर्ण काम में भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रतिष्ठा में इजाफा होने के भी योग हैं। यदि आप वृषभ राशि के मासिक राशिफल के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola