हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: राहुल गांधी की किसानों से क्या हुई बात? क्या पंजाब-हरियाणा शंभु बार्डर खुलेगा..

Farmers Protest Supreme Court Order: देश में किसान आंदोलन का मुद्दा एक बार फिर से तूल पकड़ने लगा है। पिछले कई महीनों से बंद शंभू बॉर्डर को खोलने की मांग हो रही है। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Supreme Court (File Photo)

Farmers Protest Supreme Court Order: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने और संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद देश में किसान आंदोलन एक बार फिर से चर्चा में है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात कर साथ देने का भरोसा जताया है। तो इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी शंभू बॉर्डर पर फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि शंभू बॉर्डर पर स्थित जस की तस बनी रहेगी यानी शंभू बॉर्डर नहीं खोला जाएगा। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर पर यथास्थिति बहाल रखने का आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सरकार पर किसानों को भरोसा नहीं है। दरअसल हरियाणा और पंजाब के बीच मौजूद शंभू बॉर्डर पर किसान पिछले 6 महीने से बैठे हैं। ऐसे में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शंभू बॉर्डर खोलने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस फैसले को हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। किसान आंदोलन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए देखें ये वीडियो…

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola