---विज्ञापन---

T20 World Cup: जिस साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया, अब वही कराएगी सेमीफाइनल में एंट्री! जानें पूरा समीरकण

South Africa Can Help Team India: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इससे भारत की सेमीफाइनल खेलने की राह मुश्किल हो गई है. जिस साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया, अब वही सेमीफाइनल में भी पहुंचा सकती है. टीम इंडिया के पक्ष में सिर्फ समीकरण बैठना चाहिए.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Feb 25, 2026 13:11
Share :
साउथ अफ्रीका करेगी भारत की मदद!

South Africa Can Help Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के लिए अब टी20 वर्ल्ड कप की राह मुश्किल रहने वाली है. उन्हें अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे और कोशिश करनी होगी कि उन्हें बड़े अंतर से जीत मिले, ताकि नेट रन रेट में सुधार हो. हालांकि, जिस साउथ अफ्रीका ने भारत को सुपर 8 के पहले मैच में हराकर मुश्किल स्थिति में डाला, अब वही टीम भारत को सेमीफाइनल में जाने का रास्ता दिखा सकती है.

SA कैसे दिला सकती है सेमीफाइनल में जगह?

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ने अपने एक-एक मैच जीत लिए हैं. 26 फरवरी 2026 यानी कल दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया, तो टीम इंडिया की राह आसान हो जाएगी. उन्हें इसके बाद नेट रन रेट की चिंता नहीं करनी होगी और सिर्फ अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे. भारत ने जिम्बाब्वे को हरा दिया और साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को पटखनी दे दी, तो फिर टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को नॉकआउट मैच बन जाएगा. उस मैच में जो जीता, तो सेमीफाइनल में चला जाएगा. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: चोटिल होने से बाल-बाल बचे इन फॉर्म शिवम दुबे, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टला हादसा!

---विज्ञापन---
First published on: Feb 25, 2026 01:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.