
Video: चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं न करें ये काम, शिशु पर पड़ सकता है अशुभ प्रभाव
Written By Nidhi Jain

Written By Nidhi Jain
Chandra Grahan Niyam For Pregnant Ladies: अधिकतर लोग चंद्र ग्रहण को अशुभ मानते हैं, जिस दौरान कुछ कामों को करने से बचना चाहिए. खासकर, छोटे बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं और बड़े बुजुर्गों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होता है. पंचांग के अनुसार, इस बार 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो भारत में दिखाई देगा. ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य होगा.
प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय की मानें तो चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को सोना नहीं चाहिए. साथ ही कैंची और चाकू का इस्तेमाल न करें. इसके अलावा पेपर, फल, बाल या अन्य किसी भी चीज को काटने से बचें. अगर गर्भवती महिलाएं इन बातों का ध्यान रखती हैं तो वो और उनका शिशु दोनों चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचे रहेंगे.
इसी के आगे पंडित जी बताते हैं कि ग्रहण काल के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को घर में ही रहना चाहिए और चंद्र ग्रहण को देखने का थोड़ा सा भी प्रयास नहीं करना चाहिए.
अन्य नियमों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: