---विज्ञापन---

Video: 28 फरवरी से पहले शुक्र की कृपा से इस राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, यात्रा करने का भी है योग

Vrishabha 2026 Rashifal: सुख-धन के दाता ग्रह शुक्र के गोचर का 28 फरवरी 2026 तक कुछ राशियों के कामकाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिसमें वृषभ राशि के जातक भी शामिल हैं. यहां पर आप विस्तार से वृषभ राशि के राशिफल और 28 फरवरी तक करने वाले शुभ उपायों के बारे में जान सकते हैं.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Feb 12, 2026 14:03
Share :
Credit- News24 Graphics

Vrishabha 2026 Rashifal: सफलता के पीछे कुंडली में शुक्र ग्रह का खास महत्व होता है. दरअसल, शुक्र ग्रह को प्रेम, सुख-सुविधा, कला, सुंदरता और धन आदि का कारक माना जाता है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय की मानें तो राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ के जातकों को फरवरी माह (2026) में शुक्र ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

जहां कुछ लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी, वहीं उन जातकों की भी कमी नहीं है जो अपनी मेहनत से करियर में ऊंचा स्थान हासिल करेंगे. जो लोग जॉब बदलना चाहते हैं, उन्हें शुक्र देव की कृपा से नई नौकरी मिल सकती है. वहीं, उन लोगों को भी खुशखबरी मिलने की संभावना है जो ट्रांसफर लेना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

जिन वृषभ राशि के जातकों का खुद का कारोबार है, वो 28 फरवरी 2026 से पहले काम के चक्कर में यात्रा करते हैं तो उससे लाभ होगा. हालांकि, 28 फरवरी 2026 से पहले वृषभ राशि वालों को कुछ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव का भी सामना करना पड़ेगा, जिनके बारे में आप ऊपर दिए गए वीडियो में जान सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2026 Rashifal: मार्च में शनि-बुध खोलेंगे इन 4 राशियों के लिए खुशियों का द्वार, करेंगे सिंगल गोचर

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 12, 2026 02:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.