हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरफराज खान और श्रेयस अय्यर की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी, 2 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार

Team India: इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टेस्ट टीम में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में सरफराज खान और श्रेयस अय्यर को मौका मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सरफराज खान और श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला था। हालांकि अब उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में फिर से जगह मिल सकती है। माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन करने वाले करुण नायर और साई सुदर्शन को आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया जाएगा। भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। पहला मैच 2 अक्टूबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 10 अक्टूबर से खेला जाना है। इंग्लैंड दौरे पर नायर ने 4 मैचों में केवल 205 रन बनाए थे, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल था। इसके अलावा साई सुदर्शन 3 मैच में 140 रन बनाने में कामयाब हुए थे। उनके बल्ले से भी एक अर्धशतक निकला था। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों पर तलवार लटक सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola