हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND A vs SA A: रोहित-विराट के सेलेक्शन पर आया बड़ा अपडेट, कट सकता है टीम से पत्ता

Rohit Sharma And Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेला था. इस सीरीज के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में नजर आएंगे.

विज्ञापन

Rohit Sharma And Virat Kohli: भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद टीम इंडिया को घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. हालांकि इस सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका A की टीम भारत A टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. माना जा रहा था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारतीय A ‘टीम में चुना जाएगा.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की कप्तान ‘हिटलर’! साथी खिलाड़ियों संग ड्रेसिंग रूम में करती हैं मारपीट? हो गया खुलासा

लेकिन सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक रोहित और विराट भारत A का हिस्सा नहीं होंगे. अगर ऐसा होता है तो साफ है कि रोहित और विराट सीधा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. रोहित और विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित ने शतक तो कोहली ने अर्धशतक जमाया था. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: इतिहास रचने की दहलीज पर जसप्रीत बुमराह, खतरे में पाकिस्तानी दिग्गज का भी बड़ा रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola