हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Nitish ने PM Modi के पैर छूकर मांगी माफी...' Misa Bharti का बिहार सीएम पर बड़ा आरोप

Misa Bharti on Nitish Kumar: बिहार लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी की नेता मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। मीसा भारती ने बिहार के सीएम पर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर माफी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Misa Bharti on Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश की सियासत गर्म हो गई है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होनी है। इसी बीच बिहार में भी पक्ष और विपक्ष में वार पलटवार का सिलसिला जारी है। लालू यादव की बेटी और आरजेडी नेता मीसा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

मीसा भारती ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस दिन प्रधानमंत्री मोदी की रैली में नीतीश ने 400 को चार हजार बोल दिया था, जिसके लिए उन्हें पीएम के पैर छूकर माफी मांगना पड़ा था। सीएम नीतीश कुमार के अलावा मीसा भारती ने भाजपा के कार्यों पर भी सवाल उठाए हैं। मीसा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री जी रोजगार, किसानों की MSP और आय दोगुनी करने पर बात क्यों नहीं करते हैं। परिवार पर क्यों बोल रहे हैं। परिवारवाद पर बोलने से किस युवा को रोजगार मिलेगा और किस किसान की आय दोगुनी हो जाएगी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola