हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: 5 दिन का नहीं होगा दूसरा टेस्ट मैच! बढ़ सकती हैं टीम इंडिया की मुश्किलें

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जाना है। एजबेस्टन में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।

विज्ञापन
IND vs ENG

IND vs ENG 2nd Test: हेडिंग्ले में मिली हार के बाद टीम इंडिया एजबेस्टन में पलटवार को तैयार है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से खेला जाना है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया को अपनी अचानक लड़खड़ाती बल्लेबाजी और गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के चलते हार का मुंह देखना पड़ा था। इंग्लैंड ने 371 रनों का विशाल लक्ष्य हंसते-खेलते हुए चेज कर डाला था।

हालांकि, दूसरे टेस्ट पर बारिश का साया मंडरा रहा है। पांच में से तीन दिन बारिश विलेन साबित हो सकती है। खासतौर पर टेस्ट के पांचवें दिन इंद्र देव मैच का मजा किरकिरा कर सकते हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन बारिश होने की संभावना 60 प्रतिशत तक है। इसके साथ ही बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। ओवरकास्ट कंडिशंस रहती हैं, तो इसका फायदा इंग्लिश तेज गेंदबाजों को मिल सकता है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola