---विज्ञापन---

54 साल के हुए Rahul Gandhi, समर्थकों ने लगाए पोस्टर, Congress ने किया भावुक पोस्ट

Rahul Gandhi 54 Birth Anniversary: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए। इस अवसर पर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनको बधाई दी।  

राहुल गांधी ने टैक्सी से किया सफर।
---विज्ञापन---

Rahul Gandhi 54 Birth Anniversary: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए हैं। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल का जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेसियों ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। इस बीच कांग्रेस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा की है। पोस्ट में लिखा है कि जन्मदिन की शुभकामनाएं उस नेता को जिसने हमें प्यार चुनना सिखाया जब नफरत आप पर बरस रही हो तब प्यार चुनें। जब दया असंभव लगे तब प्यार चुनें, जब मुश्किलें आ रही हों तब प्यार चुनें, जब करुणा खत्म हो जाए तब प्यार चुनें। एक नेता जो क्रोध, घृणा और आंसुओं के खिलाफ खड़ा हुआ। एक नेता जिसने हमारे लोकतंत्र को पुनः प्राप्त करने के लिए आगे बढ़कर नेतृत्व किया। एक नेता जिसने प्रकाश की शुरुआत की और आशा को फिर से जगाया। आप जैसे हैं उसके लिए धन्यवाद राहुल गांधी जी।

बता दें कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी भारत के सबसे युवा पीएम रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि इसके बाद 1989 के चुनाव में वे कांग्रेस को सत्ता नहीं दिला पाए थे। उनकी हत्या के बाद उनकी पत्नी सोनिया गांधी राजनीति में आई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का राजनीतिक डेब्यू 2004 में जब हुआ था। जब उन्होंने अमेठी में बड़े अंतर से चुनावी जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें वहां से हार मिली। लेकिन वे वायनाड से चुनाव जीत गए। 2024 के चुनाव में उन्होंने वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ा। दोनों ही जगहों पर उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। फिलहाल वे रायबरेली से सांसद हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 19, 2024 11:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola