---विज्ञापन---

Video: राहु-केतु 3 राशियों को करेंगे मालामाल, 31 अक्टूबर तक नोटों से भरी रहेगी जेब!

Grah Gochar: साल 2024 में अक्टूबर माह में राहु मीन राशि और केतु कन्या राशि में मौजूद रहेंगे, जिसका शुभ प्रभाव विशेषतौर पर तीन राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उन्ही राशियों के बारे में, जिनकी जेब अक्टूबर माह में पैसों से भरी रहेगी।

ग्रह गोचर का प्रभाव
---विज्ञापन---

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों और 12 राशियों का उल्लेख किया गया है। नवग्रहों में राहु और केतु को सबसे शक्तिशाली ग्रह माना जाता है, जिनके राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव हर एक राशि के ऊपर पड़ता है। अक्टूबर माह में राहु और केतु का भी नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। इन दोनों छाया ग्रह की विशेष कृपा से उन्हें अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार और करियर में भी उन्नति के योग हैं। इसके अलावा घरवालों के बीच विवाद चल रहा है, तो वो दूर होने की भी प्रबल संभावना है।

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ऊपर राहु और केतु पूरे अक्टूबर माह मेहरबान रहेंगे। इसी के साथ आपको प्रत्येक राशि के अचूक उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करने से आप इस माह को खास बना सकते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं उन लकी राशियों के बारे में, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar: 65 दिन तक 3 राशियों का ऐशो-आराम में कटेगा जीवन! ग्रहों के सेनापति रहेंगे मेहरबान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 03, 2024 04:22 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola