Pisces Horoscope: मीन राशि के लोगों को जून में कई ग्रहों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मीन राशि के लिए महीना कैसा रहेगा इनके जीवन पर क्या प्रभाव होगा, कौन सा ग्रह शुभ और कौन सा ग्रह अशुभ फल देगा इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. मीन राशि के तीसरे भाव में 15 जून तक सूर्य गोचर करेगा इसके बाद चतुर्थ भाव में गोचर करेगा. सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा और शुभ फल मिलेगा. 21 जून तक मंगल ग्रह आपकी कुंडली के दूसरे भाव में और इसके बाद तृतीय भाव में गोचर करेगा. मंगल के प्रभाव से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
इन ग्रहों से मिलेगा शुभ परिणाम
शुक्र ग्रह मीन राशि वालों के लिए जून में शुभ साबित होने वाले हैं. शुक्र चौथे भाव में गोचर करेंगे और अविवाहित लोगों को शुभ फल देंगे. बुध ग्रह से औसत फल मिलेंगे. विदेश से जुड़े मामलों और आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. आपको लेन-देन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है. हालांकि, आपके लिए गुरु ग्रह अशुभ फल दे सकता है. गुरु के कारण परिवार और संतान को लेकर खर्च बढ़ सकता है. करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 3 वाले लोग? जानिए खूबियां और किन आदतों से रहना चाहिए दूर
शनि, राहु और केतु देंगे अशुभ फल
मीन राशि वालों को जून के महीने में शनि, राहु और केतु से अशुभ फल मिलेंगे. राहु और केतु के कारण जीवन में संकट आ सकता है. शनि की साढ़ेसाती के कारण आपके परेशान होना पड़ सकता है. आपका तनाव बढ़ सकता है. करियर, धन और कारोबार में दिक्कते आ सकती हैं. आपके 12वें भाव में राहु का होना खर्च बढ़ा सकता है. चोट लगने का खतरा रहेगा और उधार लेना पड़ सकता है. केतु ग्रह के 6वें भाव में होने से नौकरी में परेशानी हो सकती है. मीन राशि वालों को बचाव के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप वीडियो को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सावधान! गलत तरीके से घड़ी पहनना पड़ सकता है भारी, जानिए हाथ की घड़ी से जुड़े वास्तु नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
16 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
21 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines