हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN: T20 वर्ल्ड कप के बाद पहली सीरीज खेलने उतरेगी पाकिस्तान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच

PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप के बाद एक बार फिर से सीरीज खेलने के लिए तैयार नजर आ रही है. पाक टीम बांग्लादेश के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. इस सीरीज में पाक टीम बिना बाबर आजम के उतरने वाली है.

विज्ञापन

PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सुपर 8 से ही बाहर हो गई थी. इस स्तर के खेल के बाद पूरे क्रिकेट जगत में टीम की फजीहत हो रही थी. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद पाकिस्तान की टीम अब बांग्लादेश के साथ वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरेगा. इस सीरीज की मेजबानी बांग्लादेश के हाथों में है. पाकिस्तान की तरफ से इस सीरीज के लिए स्क्वॉड में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. 

बाबर आजम इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे. सीरीज का पहला मुकाबला 11 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और तीसरा मै भी इसी मैदान पर 13 और 15 मार्च को खेला जाएगा. पाकिस्तान की तरफ से इस सीरीज को साल 2027 में होने वाले ODI विश्व कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के हाथों में होगी. 

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- BCCI ने किया टी20 विश्व कप विजेता टीम के लिए इनामी राशि का ऐलान, खिलाड़ियों पर हुई छप्पर फाड़ पैसों की बारिश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola