---विज्ञापन---

इन पांच खिलाड़ियों के लिए मुंबई इंडियंस ने बचाए हैं 45 करोड़! लिस्ट में ‘बिहार का लाल’ भी शामिल

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मेगा ऑक्शन में टीम अपने ही पुराने पांच खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए जोर लगाती हुई नजर आएगी।

Mumbai Indians

Mumbai Indians IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है। पांच बार की चैंपियन ने हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार प्लेयर्स को रिटेन किया है। बुमराह के लिए टीम ने सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए हैं।

हालांकि, मुंबई ने अपने कई स्टार प्लेयर्स को रिलीज भी कर दिया है, जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में दमदार रहा था। यही वजह है कि मेगा ऑक्शन में टीम की रडार पर अपने ही पुराने पांच खिलाड़ी होंगे, जिनको शामिल करने के लिए टीम 45 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

---विज्ञापन---

मुंबई ऑक्शन में ईशान किशन को फिर से अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। ईशान का प्रदर्शन बतौर ओपनर मुंबई की ओर से शानदार रहा है। इसके साथ ही पांच बार की चैंपियन की निगाहें टिम डेविड पर भी होंगी। डेविड बतौर फिनिशर मुंबई इंडियंस के लिए काफी कारगर साबित हुए थे। इसके साथ ही मुंबई की निगाहें आकाश मधवाल और गेराल्ड कोएत्जी पर भी होगी। आकाश की विकेट लेने की काबिलियत उन्हें मोटी रकम दिला सकती है। वहीं, नेहल वधेरा के लिए भी मुंबई ऑक्शन में लड़ाई करती हुई दिखाई दे सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WPL 2025: RCB 6 तो MI ने किया 4 खिलाड़ियों को रिलीज, यहां देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 08, 2024 08:06 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola