---विज्ञापन---

मुख्तार अंसारी की मौत का खुलेगा राज! जेलर से हुई पूछताछ

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के परिजनों ने उसे खाने में जहर देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामले में न्यायिक और मजिस्ट्रेटियल जांच की जा रही है। शुक्रवार को जांच कमेटी ने बांदा जेल के जेलर और डिप्टी जेलर से पूछताछ की।

Mukhtar Ansari
---विज्ञापन---

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की मौत के कारणों की तहकीकात शुरू हो गई है। शुक्रवार को जांच कमेटी ने बांदा जेल की उस बैरक की वीडियोग्राफी की जहां वह आखिरी बार रहा था। इसके अलावा इस पूरे मामले में बांदा जेल के जेलर और डिप्टी जेलर के भी बयान दर्ज किए गए हैं। बता दें मुख्तार के परिजनों ने उसे खाने में जहर देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामले में न्यायिक और मजिस्ट्रेटियल जांच की जा रही है।

जेल सफाई कर्मचारियों से हुई पूछताछ 

जानकारी के अनुसार जांच कमेटी मुख्तार के तबीयत खराब होने से पहले उसे क्या खाना खाया था? उसे आखिरी बार जो खाना दिया गया वह किसने बनाया, उसे बैरक तक लेकर कौन आया था आदि सभी सवालों के जवाब तलाश रही है। बता दें मुख्तार को खाना देने के पहले डिप्टी जेलर और ड्यूटी पर तैनात सिपाही उस खाने को चखते थे। बताया जा रहा है कि जांच कमेटी ने जेल के डॉक्टर, सफाई कर्मचारी, फार्मासिस्ट और अन्य लोगों से भी पूछताछ की है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2024 08:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola