हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कम नहीं हो रही मोहसिन नकवी की अकड़, टीम इंडिया को ट्रॉफी देने के लिए अब रखी नई शर्त

Mohsin Naqvi: पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी गिरी हुई हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. एशिया कप की ट्रॉफी और इंडियन प्लेयर्स के मेडल लेकर बैठे नकवी ने इन्हें टीम इंडिया को सौंपने के लिए अब नई शर्त रख डाली है. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पटखनी देते हुए खिताब को अपने नाम किया था.

विज्ञापन
Mohsin Naqvi

Mohsin Naqvi vs BCCI: एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर जारी विवाद दिन-प्रतिदिन तूल पकड़ता ही जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. मोहसिन ने टीम इंडिया को एशिया कप की ट्रॉफी देने के लिए अब नई शर्त रख डाली है.

मोहसिन का कहना है कि वह ट्रॉफी देने के लिए तो तैयार हैं, लेकिन टीम इंडिया को ट्रॉफी लेने की खातिर एसीसी के ऑफिस आना होगा. पीसीबी अध्यक्ष का कहना है कि वह फाइनल के बाद भी ट्रॉफी देने के लिए तैयार थे और आज भी रेडी हैं. भारतीय टीम आकर उनसे एसीसी ऑफिस में ट्रॉफी ले जाए.

ये भी पढ़ें: 12 चौके, 4 सिक्स…ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले गरजा Shreyas Iyer का बल्ला, धांसू शतक ठोक लूटी महफिल

विज्ञापन

नकवी ने इसके साथ ही इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है कि उन्होंने एसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई से माफी मांगी है. गौरतलब है कि पाकिस्तान को फाइनल में हराने के बाद टीम इंडिया ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद वह ट्रॉफी और इंडियन प्लेयर्स के मेडल लेकर चलते बने थे. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola